जिले में नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने 6 गांजा तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कार भी जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों की कार से 120 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी ओडिशा से परिवहन कर मध्यप्रदेश जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा है। जब्त गांजा की कीमत लाखों है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।