बर्ड फ्लू से धड़ाम हुए चिकन के दाम आधे....देश के 6 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। कई शहरों में मुर्गों के दाम 30 से 50 रुपए प्रति किलो तक गिर गए हैं। मध्यप्रदेश में केस सामने आने के बाद इंदौर, उज्जैन में चिकन की दुकानें बंद करानी पड़ीं। वहीं, जयपुर, अजमेर, रांची, वाराणसी समेत कई शहरों में भी चिकन और अंडे की कीमतों में गिरावट आई है। इधर, हिमाचल प्रदेश के विदेशी पक्षियों की 17 प्रजातियां संक्रमित पाई गई हैं। इसमें से अधिकांश बार हैडेड गूज हैं।
देश के 6 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से चिकन के दाम औंधे मुंह गिरे ...
January 09, 2021
Share to other apps