अंबिकापुर केन्द्रीय जेल में चलाया गया सघन टीबी खोज अभियान, कुल 2 हजार 211 बंदियों में से 52 मिले टीबी संभावित...

अंबिकापुर केन्द्रीय जेल में चलाया गया सघन टीबी खोज अभियान, कुल 2 हजार 211 बंदियों में से 52 मिले टीबी संभावित...

@अंबिकापुर//सीएनबी लाईव।। 

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी की उच्च जोखिम समूहों में सघन खोज अभियान टीबी हारेगा देश जीतेगा के तहत 11 जनवरी से 15 फरवरी तक जेल के कैदी, अनाथालय, ट्राईबल हॉस्टल, वृद्धाश्रम, माईंस एवं फैक्ट्री में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी, एचआईव्ही के उच्च जोखिम समूहों में एवं रैन बसेरा में चरणबद्ध तरीके से सघन टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में बंदित कैदियों का टीबी खोज अभियान के तहत स्क्रिनिंग टेस्ट 11 से 13 जनवरी तक किया गया। केन्द्रीय जेल में बंदित सभी 2 हजार 211 कैदियों की स्क्रिनिंग किया गया जिसमें 52 कैदियों को टीबी संभावित पाया गया।

जांच दल में डॉ. उत्तम नागवंशी, अभिषेक सिन्हा, संजय तांड़ी, नुरूल हसल के साथ केन्द्रीय जेल के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

To Top