
शनिवार को नर्मदाधाम सुरसुली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का दीपावली मिलन व कार्यकर्ता सम्मेलन हुअा। संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी पार्टी की अनमोल पूंजी है। उन्हीं की मेहनत से आज हम यहां तक पहुंचे हैं। पिछले 15 साल में कार्यकर्ताओं व किसानों के चेहरे पर वह रौनक नहीं देखने को मिली जो इस समय दिखाई दे रही है। प्रदेश के किसान और युवा बेहतर की तलाश में आगे बढ़ रहे हैं।
कोरोनाकाल के बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है। भूपेश सरकार ने कोचियों पर नकेल कस दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि जब से प्रदेश में भूपेश की सरकार आई है तब से चारो तरफ विकास की गति में तेजी आई है। प्रदेश के किसानों के चेहरे खिल गए है। देश में छत्तीसगढ़ ही इकलौता राज्य है जहां किसानों को 2500 एमएसपी पर धान खरीदा जा रहा है।
किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भूपेश सरकार ने केन्द्रीय कानून को दरकिनार कर नया नियम को लाया है। अब कोई भी किसानों के हितों से खिलवाड़ नहीं कर सकता है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान शाॅल व श्रीफल से किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवन कश्यप, जोन कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष केजूराम सोनबोईर, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर,शांति भट्ट, गिरीश चंद्राकर, भूषण मारकंडे, हरखाराम ठाकुर, झाड़ूराम देवांगन, ऐवनी साहू, खोमिन ढाले, ललित हिरवानी, टेमन देशमुख, फिरताराम, जगन्नाथ सार्वा, डीपिका देशलहरे, ललिता भूआर्य आदि उपस्थित थे।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया: चंद्रप्रभा सुधाकर ने समारोह में कहा कि कुछ लोग हैं, जिन्हें किसानों की खुशी बर्दाश्त नहीं हो रही है लेकिन ऐसे लोगों की परवाह कौन करता है। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तब तक किसानों की खुशियों को कोई छीन नहीं सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ooqJpF
https://ift.tt/36J0UL0