मौसम खुलने के बाद सर्दी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर तापमान में दो डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई है। बीते दिन की तुलना में सर्दी अधिक रही, शाम को लोग अपने घरों में दुबके रहे। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो रात में न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर तक तीन से चार डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। वहीं सुबह के समय में जांजगीर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में घना कोहरा भी बने रहने की संभावना है।
मौसमी तंत्र में सुधार और हवा की दिशा बदलते ही जांजगीर समेत उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्दी बढ़ने लगी है। सुबह हल्का घना कोहरे की के साथ दिन की शुरुआत हो रही है। इससे तापमान में लगातार गिरावट और ठंडी नमी युक्त सर्द हवा चल रही है। पिछले 24 घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक नीचे गिर गया है। सुबह से सुबह 9 बजे तक शहर और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छा रहा है।
पिछले दिनों प्रदेश के ऊपर बने सर्द गर्म हवा के कारण लगातार उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में काले घने बादल और बारिश हुई। मौसमी तंत्री बदलते ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में सुबह के समय कोहरा छाने लगा।
21 तक तापमान में गिरावट
हवा की दिशा परिवर्तित होने और आसमान साफ होने से तापमान तेजी से गिरने लगा है। अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होगी। साथ ही दिन में एक से दो डिग्री का अंतर रिकार्ड किया जाएगा। इस बीच कुछ हिस्सों में घना कोहरा सुबह के समय बन सकते हैं।''
डॉ.एचपी चंद्रा, मौसम विशेषज्ञ