@शशी रंजन सिंह//सूरजपुर।।
सूरजपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज को एक बार पुनः स्थानांतरित कर अब शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर से अब वेटनरी पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर (लिंक रोड) में कर दिया गया है। आगामी दिनांक 16.12.2020 से सूरजपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज की समस्त विश्वविद्यालयीन परीक्षा एवं अन्य कार्यालयीन कार्यों का संचालन वेटनरी पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर प्रथम तल में ही किया जायेगा। पूर्व में सूरजपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज (प्रिंसिपल एन.के.बुआड़े) का संचालन शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में किया जा रहा था जहाँ मुख्य रूप से तीन संकायों माइनिंग इंजीनियरिंग (HOD-शैलेन्द्र खरे), सिविल इंजीनियरिंग(HOD-राजेन्द्र चंद्राकर) एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (HOD-विवेक मेहता) की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था।