घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ट्रेलर ने कुचला... बिल्हा की घटना...

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ट्रेलर ने कुचला... बिल्हा की घटना...

Avinash
@छत्तीसगढ़//सीएनबी लाईव।। 
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ट्रेलर ने कुचल दिया। उसे सिम्स लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। ग्राम साकेत निवासी संतोष साहू पिता सुधेराम साहू राजमिस्त्री है। सुबह वह किसी काम से दूसरे गांव गया था। परिवार के बाकी सदस्य घर पर ही थे। सुबह उसका 8 साल का बेटा भरत घर के करीब अमेरीकापा मेनरोड के पास खेल रहा था। इसी दौरान ग्राम पौंसरी की ओर से आ रही ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मारा। इससे भरत ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां दुलेश्वरी व रिश्तेदार धनसिंह साहू बच्चे को 108 से लेकर सिम्स आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।


To Top