एस ई सी एल भटगांव क्षेत्र में चल रहे श्रमिक संगठनों के वेरीफिकेशन के दूसरे दिन में भटगांव छेत्र की श्रमिक संगठन एच एम एस ने 1314 सदस्य को अपने संगठन में जोड़ने में आगे रही वही 10 नवम्बर को सभी श्रमिक संगठनों का वेरीफिकेशन समाप्त होगा वर्तमान में भटगांव एरिया में श्रमिकों की संख्या 3381 है, श्रमिक संगठनों के वेरिफिकेशन के पहले दिन एचएमएस 1314 बीएमएस 529 एटक 439 इंटक 324 नोटा 114 सदस्यों को जोड़ा गया।
वही सभी खदानों सहित एरिया हेड क़वाटर सहित टोटल श्रमिको की संख्या नोटा सहित 2720 रही सभी श्रमिक संगठन अपने संगठनों में श्रमिकों को जोड़ने के लिए अथक प्रयास कर रहा, सभी संगठनों के छेत्रिय श्रमिक नेता तेज बहादुर सिंह एच एम एस,शिवराम सिंह बी एम एस, मनोज पांडेय एटक, रविन्द्र सिंह इंटक यूनियन श्रमिक नेता अधिक से अधिक अपने संगठन के लिए सदस्य जोड़ने के लिए विगत दो दिनों से प्रयासरत है।