फंदे से लटकी मिली लड़की की लाश, 4 महीने पहले शादी हुई थी, दहेज को लेकर विवाद चल रहा था...

फंदे से लटकी मिली लड़की की लाश, 4 महीने पहले शादी हुई थी, दहेज को लेकर विवाद चल रहा था...

@जांजगीर.

जिले में रविवार की दोपहर एक विवाहित लड़की की लाश उसके ससुराल में फंदे पर लटकी मिली। घटना मोहदा गांव की है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रशासनिक अधिकारी के साथ जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में दुपट्‌टे से फंदा लगा मिला। इस पर एक युवती की लाश लटकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब युवती के परिजन से पूछताछ की जा रही है।

युवती का नाम रोशनी साहू है। इसके पिता कपिल ने बताया कि गांव के रूपेश साहू के साथ 4 महीने पहले ही बेटी की शादी की थी। शुरुआत से ही दहेज को लेकर ससुराल के लोग बेटी को तंग कर रहे थे। कई बार उसने मुझे इसकी जानकारी दी। मेरी बेटी की हत्या की गई है, उसे मारकर दिखावे के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। नायब तहसीलदार शेखर पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

To Top