|ब्यूरो•अंबिकापुर|
हिन्दु सेना के जिलाध्यक्ष धीरज सिहं बताया की
अत्यंत हर्ष का विषय है कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि स्थल अयोध्या में भगवान श्रीराम जी का भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन 05 अगस्त 2020 को शुभ मुहूर्त में होगा। यह ऐतिहासिक क्षण करोड़ों हिंदुओं को हर्षोंन्मादित एवं गौरवान्वित करने वाला है। साथ ही सच्चाई की जीत का प्रत्यक्ष उदाहरण भी है। इस अवसर पर हम सभी प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए घरों में भगवा ध्वज लगाकर, घरों-मंदिरों में रोशनी कर, रंगोली सजाकर, दीपक जलाकर आनंदपूर्वक मनाएँ। सायं 7:00 बजे सपरिवार घर में प्रभु श्रीराम जी की आरती कर राष्ट्र व समाज की सुखी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें!!!