|ब्यूरो•कोरिया|
भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। पदाधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई!
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, शैलेष शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र सिंह राणा, दुर्गा शंकर मिश्रा, सुनीता सिंह, महामंत्री जमुना पाण्डेय, डमरू बेहरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, दृगपाल सिंह, मुकेश जायसवाल, अनुपमा निशी, अनिता देवी, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े उपस्थित थे!!!