क्या है ट्रंप के भारत दौरे के लिए तैयारी, जानें पूरी खबर...
![]() |
फाईल फोटो :- डोनाल्ड ट्रंप |
¦छत्तीसगढ़ न्यूज ब्यूरो¦
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं, इस दौरान वह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और साबरमती आश्रम भी जानें वाले हैं। अहमदाबाद से ट्रंप आगरा जाएंगे, जहां वह ताजमहल का दीदार करेंगे, फिर 24 फरवरी की शाम वह राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।25 फरवरी को ट्रंप राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात वे हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे।
रात आठ बजे राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन होगा और फिर रात 10 बजे ट्रंप और उनकी पत्नी अमेरिका लौट जाएंगे। ट्रंप के इस दौरे में अब सिर्फ 1 दिन और बाँकी है।।।
ट्रंप के भारत दौरे से पहले बढाई गई सीमा पर सुरक्षा :-
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले जम्मू में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियो की माने तो ट्रम्प की भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवाने की फ़िराक में है, सेना ने सीमा पर जवानो की गश्त को बढ़ाने के साथ साथ ही दुश्मन की हर नापाक साजिश पर नज़र रखने के लिए सर्विलांस भी बढ़ा दी है।।।
आगरा दौरे के लिए कडी़ सुरक्षा व्यवस्था :-
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आगरा दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ट्रंप का काफिला जिस रूट से गुजरेगा उस पर मौजूद सभी पेट्रोल पंपों को सोमवार को खाली कराया जाएगा, डोनल्ड ट्रंप आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से ईदगाह होते हुए और फतेहाबाद मार्ग से ताजमहल पहुंचेंगे। इस रूट पर तीन पेट्रोल पंप और दो सीएनजी पंप मौजूद हैं, जिन्हें सुरक्षा के मद्देनजऱ खाली करा दीया जाएगा।।।
रविवार, 23 फरवरी 2020.
अपनें गाँव गली से संबंधित न्यूज पोस्ट करानें हेतु हमसे संपर्क करें,,,
हम पर्सनल एडवर्टाइजमेंट भी करते हैं, अपने कार्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचानें के लिए आज ही हमसे संपर्क करें!!!